इतनी-सी बात है's image
NaN min

इतनी-सी बात है

रेखा भाटियारेखा भाटिया
0 Bookmarks 26 Reads0 Likes

मैं निर्दोष हूँ आज भी उतनी
जितनी कल थी
फ़र्क़ सिर्फ़ इतना है
आज मेरे लबों पर आग है
कल मेरे चूल्हे में आग थी
कल यह आग चूल्हे से मेरे दिल में लगती
आज लबों से ज़माने के दिल में लगी है
कल इसी आग से पेट भरता था ज़माने का
आज इसी आग से ज़माना रह जाता भूखा
कल भी मैं गुज़री थी अग्निपरीक्षा से
आज भी गुज़र रही हूँ
फ़र्क़ सिर्फ़ इतना है ज़माने को जलता देख
मैं भी जल रही हूँ
निर्दोष मैं आज भी<

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts