
0 Bookmarks 78 Reads0 Likes
पौष माह की ठंडक हो
जब घनघोर कुहासा छाया हो
जब नाक हमारी ठंडी हो और
दाँतों की कटकटाहट संग
सर्द से होती सिहरन हो
तब मिलना तुम हमसे
उन सड़क की पैदल राहों पर
जहाँ, किनारे लगते ठेलों से
उबलती भाप छोड़ती
कोहरे से घुलती-मिलती
कुल्हड़ में सौंधी ख़ुशबू लिए
एक कड़क चाय की प्याली हो॥
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments