इश्क़ में जिसको मुबतला देखा's image
NaN min

इश्क़ में जिसको मुबतला देखा

राज़दान ’राज़’राज़दान ’राज़’
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes

इश्क़ में जिसको मुबतला देखा
हाल  कमबख़्त का बुरा देखा 
  
यूँ तो देखे  बहुत   से दीवाने
रोग आशिक़ का पर जुदा देखा
  
कोई मंज़िल न थी कहीं उस की 
इश्क़ का जो भी रास्ता देखा
  
इश्क़ वालों की बात क्या कहिए
चाँद तारों से राब्ता देखा
  
जो भी आशिक़ था उस की आँखों में
उस  के महबूब को छुपा देखा
  
हुस्न वालों को देखा समझाते  
 इश्क़ कुछ भी न समझता देखा
  
‘राज़’ जो इश्क़ के भँवर में फँसा 
उस को अश्कों में डूबता देखा  

(संग्रह-राज़-ए-ग़ज़ल)

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts