जड़ें जमती नहीं...'s image
NaN min

जड़ें जमती नहीं...

रश्मि शर्मारश्मि शर्मा
0 Bookmarks 13 Reads0 Likes

जड़ें कहीं जमती नहीं
तो पीछे कुछ भी नहीं छूटता
ज़िंदगी ख़ानाबदोश सी
रही अब तक
जब तक रहे, वहीं के हुए
फिर कहीं के नहीं हुए
लगता है इस बार
जड़ें जम गईं हैं गहरे तक
कष्ट होता है
निकलने में, बढ़ने में
छूटने का अहसास
लौटा लाता है बार-बार
जंगल-सी ख़ामोशी
महसूस होती है
कई बार आसपास
रात विचरते किसी पक्षी
की तरह
कोई चीख़ उठता है
मैं

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts