
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes
आदमी और जानवर
हर एक प्राणी
लेता है साँस, लेकिन
इनके अलावा
ऐसा बहुत कुछ है
इस नाशवान दुनिया में..
जो साँस लेता है
दिल बनकर धड़कता है।
वह मकान..
जो अब घर बन गया है,
इसकी धड़कन मैं सुन सकता हूँ।
मेरा आँगन, मेरा बगीचा
साँस ही नहीं लेते,
मुस्कराते भी हैं।
मैं जब कई दिनों बाद लौटता हूँ
सबको उदास पाता हूँ।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments