नव वर्ष's image

सागर में सब आँसू
बहाकर आ गया ।
सैलाब रौशनी का
जगाकर आ गया ।

किरनों के उजले रथ 
पर होकर सवार,
गागर सुधारस का 
छलकाकर आ गया।

पर्वतों- घाटियों में 
उछलता–कूदता,
रूप-नदी में गोता 
लगाकर आ गया ।

गुनगुनी धूप बनकर 
आँगन में उतरा;
नव वर्ष सब दूरियाँ 
मिटाकर आ गया ।
 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts