
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes
जीवन की मुस्कान किताबें
बहुत बड़ा वरदान किताबें।
गूँगे का मुँह बनकर बोलें
बहरे के हैं कान किताबें।
अन्धे की आँखें बन जाएँ
ऐसी हैं दिनमान किताबें।
हीरे -मोती से भी बढ़कर
बेशकीमती खान किताबें।
जिन के आने से मन हरषे
ऐसी हैं मेहमान किताबें।
क्या बुरा यहाँ क्या है अच्छा
करती हैं पहचान किताबें।
धार प्रेम की बहती इनमें
फैलाती हैं ज्ञान किताबे
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments