
0 Bookmarks 39 Reads0 Likes
माँ, मैं बीमार हूँ
बीमार ही होती हैं लड़कियाँ
मैं नहीं रहूँगी;
लेकिन, फिर भी जीवित रहूँगी-
गुलाबों की क्यारी में
तुलसी-चौरे में ।
इन गुलाबों की क़लम
बरसों पहले लगाई थी मैंने,
कलियाँ, अपनी आँखों के पपोटे
खोलने को व्याकुल हैं,
ये कल फूल बनकर मुस्कराएँगी।
कल मैं न रहूँगी;
पर मेरी मुस्कान
तुम्हें पँखड़ियों में दुबकी मिलेगी
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments