इस रजनी में's image
0 Bookmarks 72 Reads0 Likes

घाट-घाट पर खड़ी निराशा
करती रोज़ पुकार  प्रिय।
सूरत तेरी दिख जाए तो
जीवन हो गुलज़ार प्रिय।
मरुथल में प्यासे घूमे थे
मिला तनिक कब नीर प्रिय
तुमने ही तन-मन सींचा था
हरी तुम्हीं ने पीर प्रिय।
वैरी अपना यह जग सारा
साथ तुम्हारा  प्राण प्रिय
आँसू डूबी इस रजनी में
तुम हो केवल त्राण प्रिय।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts