
0 Bookmarks 60 Reads0 Likes
हैं कहाँ
वे लोग
इतने प्यार के
पड़ गए
हम हाथ में, बटमार के।
मौत बैठी
मार करके
कुण्डली
आस की
संझा न जाने
कब ढली
भेजता, पाती न मौसम
हैं खुले पट
अभी तक, दृग-द्वार के।
बन गईं
सुधियाँ सभी
रातरानी
याद आती-
बात बरसों पुरानी
अब कहाँ दिन
मान के, मनुहार के।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments