बहुत बोल चुके's image
0 Bookmarks 3 Reads0 Likes

बहुत बोल चुके, अब न बोलो
अपने मन की गाँठ न खोलो।


गाँठ खोलकर अब तक तुमने
जितना भी था, सभी गँवाया।
मेरे यार ज़रा बतला दो
बदले में तुमने क्या पाया?


बहुत तोल चुके, अब न तोलो
जिसको अब तक तुमने तोला
उन सबको पाया है पोला
वार किया उसने ही छुपकर
जिसको तुमने समझा भोला।


अब सबके मन अमृत न घोलो

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts