बच्चे और पौधे's image
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes

लहलहाते रहेंगे
आँगन की क्यारियों में
हिलाकर नन्हें-नन्हें पात
सुबह शाम करेंगे बात
प्यारे पौधे।
पास आने पर
दिखलाकर पँखुड़ियों की
नन्हीं-नन्हीं दन्तुलियाँ
मुस्काते हैं
फूले नहीं समाते हैं
ये लहलहाते पौधे।
मिट्टी पानी और उजाला
इतना ही तो पाते
फिर भी रोज़ लुटाते
कितनी खुशियाँ....
बच्चे....
ये भी पौधे हैं
इन्हें भी चाहिए -
प्यार

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts