
0 Bookmarks 52 Reads0 Likes
आग के ही बीच में अपना बना घर देखिए
यहीं पर रहते रहेंगे हम उम्रभर देखिए।
एक दिन वे भी जलेंगे, जो तपन से दूर हैं
आँधियों का उठ रहा दिल में वहाँ डर देखिए।
पैर धरती पर हमारे, मन हुआ आकाश है
आप जब हमसे मिलेंगे, उठा यह सर देखिए।
जी रहे हैं वे नगर में, द्वारपालों की तरह
कमर सज़दे में झुकी है, पास जाकर देखिए।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments