एक पेड़ का प्रश्न's image
NaN min

एक पेड़ का प्रश्न

रमेश गुप्त नीरदरमेश गुप्त नीरद
0 Bookmarks 76 Reads0 Likes

वो ज़मीन–
जो मुझे
अंकुरित करती है
पालती-पोषती
मेरी जड़ों को
नेह जल-धार से
सिंचित कर
हरा-भरा रखती है
इस योग्य बनाती मुझे
कि मैं फलदार बन सकूँ
उसके स्नेह, 
ममत्व का क़र्ज़
तो कभी नहीं चुका सकता
 
पर–
उसकी आकांक्षाओं को
अवश्य
पूरा करता हूँ–
और मीठे-मीठे फल
लोगों को
विश्राम करने वाले
राहगीरों को
देता हूँ—निःस्वार्थ

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts