
0 Bookmarks 41 Reads0 Likes
पीली सड़क पर नई नवेली गाड़ी दौड़ाते हुए
हॉर्न बजाते हुए
पहियों से झीना-झीना गर्द उड़ाते हुए
सालियों सी तितलियों पर चंचलता लुटाते हुए
प्रिया से मधुर मिलन को व्याकुल हो जाता है
वसंत चला आता है
काले-काले बक्सों से सरस संगीत सुनाते हुए
मन-मयूर को नचाते हुए
तेज़ लाईट जलाते हुए
कण-कण को हर्षाते हुए
भँवरों भी मधुर-मधुर बंशी बजाता है
वसंत चला आता है
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments