ताल ठोंकता अमलतास's image
NaN min

ताल ठोंकता अमलतास

रामदयाल रोहजरामदयाल रोहज
0 Bookmarks 41 Reads0 Likes

सूर्य की क्रोधाग्नि में
सर, नदियों का जल जल रहा
मर रहे प्यासे हिरण
पत्थर भी परुष पिघल रहा

 

लू के थापों से मूर्छित
हारा खिन्न विपिन है खड़ा हुआ
पर ताल ठोंकता अमलतास
मल्ल सा दंगल में अड़ा हुआ

 

देख बड़ी बाधाओं को
यह सैनिक कब घबराता है
जितने ही संकट आते हैं
उतना ही खिलता जाता है

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts