
0 Bookmarks 70 Reads0 Likes
जब सूरज ने आँखें खोली
धरती बना रही रंगोली
मधुर मधुर गौरेया बोली
विचर रही मृगों की टोली
अहा! इधर पीले चमकीले
लगे मनोहर स्वर्ण टीले
धुले तुहिन से थोड़े गीले
देख रवि हो गए रंगीले
अंबर से यहाँ परियाँ आतीं
कनक देह आँखें मदमातीं
सुबह शाम को साथ नचातीं
भ्रमण कर वापिस उड़ जातीं
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments