पर्वत की ज़ुबानी's image
NaN min

पर्वत की ज़ुबानी

रामदयाल रोहजरामदयाल रोहज
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

मैं सपरिवार बुन रहा था
अपने रंगीन सपने
प्रसन्नता की लालिमा 
छलक रही थी गालों से
तभी अचानक आया
विकास का ज़ोरदार अंधड़
प्रसन्नता पंख फैला कर उड़ गई
तब आई मशीनों की फौज
और मेरे दिल को छलनी कर
भर दिया बारूद का ज़हर।
और मैंने सुनी 
अपने दिल की दर्दभरी आह
पास खड़े देवताओं का मौन रोदन
जैसे वे रोते रोते कह रहे हो 
"हमें कौन देगा आश्रय?"
फिर हुआ एक ज़ोरदार धमाका

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts