
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
सर्दियों के बाद से
मरुधर पड़ा बेजान है
वैद्य वसंत की औषधी-
वायु ने भर दी जान है
लो गोल कच्छप से बड़े
टीले ने खोली आँख है
सोने सी काया पर हज़ारों
पुष्प की पोशाक है
ये ढाल पर पगडंडियाँ
जैसे कमर में करधनी
बेली दुपट्टा अंस पे
कीकर फलों की मुरकियाँ
है ब्रह्मडंडी खिल रही
पीले सुमन का बोरला
नाड़ों में दौड़ा दूध है
लो शान से ऊँची खड़ी
पूछो न बातें फोग की
अब
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments