हे! नववर्ष's image
0 Bookmarks 17 Reads0 Likes

हे! नववर्ष दीपक जला
करता तुम्हारी आरती
हर मुख पर मुस्कान दे
जय जय सदा हो भारती। 
 
धरती से निपजे हर वर्ष
अन्न धन का अंबार हो
तंगी ग़रीबी भूख की
पूरी तरह से हार हो। 
 
व्याधि विघ्न संकट बीमारी
सब दुखों का अंत हो
नव ऊर्जवित प्रभात हो
ख़ुशियाँ घरों में अनंत हो
  
मर्यादा की पगडंडियों पर
हर क़दम की शान हो
निर्भय बढ़े नन्ही कली
हर लता का सम्मान हो

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts