
0 Bookmarks 51 Reads0 Likes
बनी तपोभूमि वसुधा
है मरुथल कुंड हवन
पूर्ण विधि विधानों से
करता है जेष्ठ हवन
मंत्रों से अग्नि प्रज्वलित
लू - लपटें उठीं गगन
आहुति देता बार बार
समिधा जीवों के तन
निर्जल उपवास किया धारण
सम्मिलित है मरु कानन
कमज़ोर देह, मूँदे लोचन
हैं सूख रहे आनन
बिना किसी व्यवधान के
जब हुआ हवन
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments