
0 Bookmarks 20 Reads0 Likes
विशाल दानव देह
तीखे लम्बे लू के नाख़ून
खुले लम्बे लम्बे बाल
ख़ून से सने हुए होठ
गर्मी की चुड़ैल घूम रही है
चारों तरफ़
अपना तांडव मचाती
सम्पूर्ण जलाशयों को पीकर
फेंक रही है भयंकर आग
अपने भोंडे मुख से
धोबे भर भर कर पी रही है
जीवों जन्तुओं का रक्त
हारे सिपाही दरख़्त सह रहे हैं
चुपचाप भीषण प्रहार
छाया सिकुड़कर चली गई है
होशियार तनों की छाया में
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments