धनुष गगन में टाँग दिया's image
NaN min

धनुष गगन में टाँग दिया

रामदयाल रोहजरामदयाल रोहज
0 Bookmarks 7 Reads0 Likes

भादों ने विश्राम किया
बूँदों के बाण चलाकर
मार चुकी सूखे की सेना
चपला - असि चलाकर

 

घन-तरकश अब रिक्त हुआ
है धनुष गगन में टाँग दिया
अब भाई आसोज पधारे
आते ही कुछ काम किया

 

अनगिनती की संख्या में
निदाघ-बाज़ लेकर आया
देख हरित चिड़ियाओं का
डर के मारे मन घबराया

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts