बरसात के देवता's image
NaN min

बरसात के देवता

रामदयाल रोहजरामदयाल रोहज
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

मासूम मुर्झाए पौधे जब 
अपना मुँह लटकाए
भीख माँगते जीवन की
कर जोड़े शीश झुकाए
 
खेतिहर भीगे नयनों से
नभ में ध्यान लगाए
थकी हुई बैलों जोड़ी
रुक रुक कर सुस्ताए
 
प्यासी धरती महीनों से
रो रोकर रात बिताए
साँझ सवेरे बालू से
मल मल कर चिड़िया नहाए
 
हवा घड़ों में घुस जाए
बूढ़े, बच्चे घबराए
गायों की टोली तट पर
जब बैठे आश लगाए
 
तब नभ मंदिर

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts