
0 Bookmarks 53 Reads0 Likes
तरु पल्लव सा झर गया साल
प्रातः रश्मि की पहन माल
धर स्वर्ण मुकुट द्युतिमय भाल
सुख बाँट रहा भर थाल थाल।
विरहिनी रजनी बरसाती है
आँखों से इकलौती
अनमोल ओस के मोती।
सरसों का सँवरा अंग अंग
नम पीत वसन पर तंग तंग
बढ़ रहे कुसुम कलि संग संग
कर रहे ध्यान अलि भंग भंग
बालों में ख़ूब सजाती है
दूर्वादल सोती सोती
अनमोल ओस के मोती।
गेहूँ पल्लव से फिसल फिसल
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments