
0 Bookmarks 61 Reads0 Likes
सूरज उत्तरायण को आया
लगी खेलने खिलकर धूप
हुई किशोरी सी अचला
शर्माकर छिपा रही है रूप।
वायु की कंघी से अपने
घने बाल सुलझाए हैं
सेमल ने उसके बालों में
सुन्दर सुमन सजाए हैं।
एक साल के फटे पुराने
वस्त्र छोड़ नूतन पहने
वल्लरी की सुन्दर माला
प्रसूनों के मंजुल गहने।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments