बंद कमरे में's image
NaN min

बंद कमरे में

राम रत्न शर्माराम रत्न शर्मा
0 Bookmarks 74 Reads0 Likes

बंद कमरे में
सहमी सी
दुबकी पड़ी ज़िंदगी
अपने से लड़ती हुई जिदंगी
बचने को हाथ-पाँव मारती ज़िंदगी
यह सब कोरोना की सौगात 
या कि -
बेलगाम लालसा का उपहार?
जब देखो 
बस-
इसी सोच में फँसी है ज़िंदगी।


बाहर जो झाँको तो बंद बाज़ार है
न कोई ग्राहक न कोई दुकानदार है 
कहीं सजा तो बस मौत का दरबार है
यह देख कर सहमी है ज़िंदगी।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts