
0 Bookmarks 9 Reads0 Likes
रूप मोहक नहीं है
गन्ध मादक नहीं है
रस उपयोगी नहीं है
फिर, ये विश्वास के पुष्प किस काम के?
क्या केवल रति ही अन्तिम कसौटी है,
जीवन सौन्दर्य के मापदण्ड हेतु?
गन्ध और रस क्या इतने महत्वपूर्ण हैं?
प्राभ भरे, साँस लेते, बचपन से भी ज्यादा?
नहीं।
ये नन्हे साधक अपनी तापस प्रवृत्ति से
कुछ न कुछ तो सार्थक करेंगे ही।
इनकी क्यारी में मानस बालपन को
खुलकर साँस लेने देते हैं
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments