
0 Bookmarks 56 Reads0 Likes
वर्त्तिका के प्राण के उत्सर्ग की पहली कहानी
ज्योति की अँगड़ाइयों में दीप की ढलती जवानी
मैं अगर गाऊँ नहीं तो कौन इनको शब्द देगा
और फिर दोहराई जायेगी वही गाथा पुरानी
तो अपरिचित ! आओ हम तुम शब्द से परिचय बढ़ायें
कुछ कहो तुम, कुछ कहूँ मैं, साथ मिल कर गीत गायें
अर्चनी के मंत्र में जो गूँजता है वह प्रथम स्वर
साधना के केन्द्र के आह्वान का जो प्रथम अक्षर
जोड़ता जो एक धागा है, उपासक से उपासित
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments