
0 Bookmarks 53 Reads0 Likes
बातों में ऐसा उलझाया उसने
जाने कब सुबह से शाम हो गयी
पहली मुलाक़ात मेरी उससे
सरपट ज़ुबानें आम हो गयी।
प्यार से निहारती नज़रें उसकी
दोपहरी शीतल चाँद हो गयीं
प्रेम में खोयी में बावली
लज्जा से सुर्ख़ लाल हो गयी।
हाँ! निकली थी आज़ाद होने
मैं ये कैसे मदहोश हो गयी
भूल डाल डाल में उड़ना मैं तो
उन नज़रों में क़ैद हो गयी।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments