
0 Bookmarks 68 Reads0 Likes
नेता जी ने जनता की भावनाओं और आवश्यकता को समझते हुए गाँव में अँग्रेज़ी माध्यम का विद्यालय की योजना पर अपनी मुहर लगाते हुए कहा, “भवन बहुत मज़बूत बनेगा। चूँकि पीढ़ी दर पीढ़ी के बच्चों को इस विद्यालय से लाभ होगा इसलिए हे जनता जनार्दन, संबंधित हर वस्तु, हर चीज़ में क्वालिटी के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। सीमेंट, छड़ वग़ैरह-वग़ैरह सारी चीज़ों पर आई.एस.ओ. 9001 मार्का या दूसरा कोई विश्वसनीय लेबल लगा होगा। नो लोकल माल।”
नेता जी के जोश-ओ-ख़रोश को देख कर लोगो ने तालियों से उनका स्वागत किया, फ़ंड में कुछ दान-महादान भी दिए गए।
लेकिन अफ़सोस वो योजना आज भी प्रारम्भ नहीं हुई क्योंकि नेता जी के वादों की सत्यता का कोई आई.एस.ओ. मार्का या किसी दूसरा विश्वसनीय लेबल का कोई प्रमाण पत्र नहीं था। यहाँ तक की लोकल भी नहीं।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments