
0 Bookmarks 76 Reads0 Likes
निर्बल को बल मिले,
निर्जल को जल मिले,
गूँगे को वाणी मिले,
प्राणी से प्राणी मिले,
वो मंत्र कौन सा है?
जिस उड़न खटोले पर,
शान्ति का दूत आए,
अशान्ति का चैन लुट जाए,
जो कटाक्ष प्रहार करे,
वो यंत्र कौन सा है?
मनुष्य बह जाए सुख की नदी में,
है इस सदी में या उस सदी में,
है जनता राज में या नेता राज में,
जनता के हाथ में सत्ता आए,
वो लोकतंत्र कौन सा है?
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments