वजूद's image
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

उड़ चुके हैं जो परिंदे
वो फिर लौटकर आएँगे,
मेरे पास न सही
ख़ुदा तेरे पास तो
ज़रूर आएँगे।
ये सारा जहान तेरा है,
मुझ से न सही
पर तुम से तो
फिर से ज़रूर टकराएँगे।
जब मिले तुमको
तो पूछना ज़रा बैठकर,
जान कर भी तेरे वजूद को
तेरे ही इंसा को
फिर क्यों तड़पा रहे थे?
जानकर भी
कि ये धरती ये आसमां
सब तेरा है
फिर क्यों किसी का
भाग्य विधाता बनकर बैठे थे?

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts