उड़ान's image
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes

सुन मेरे मन के परिंदे
आगे ही तू बढ़ता चल। 
न सोच तू इन राहों का
बस आगे ही निकलता चल। 
 
न सोच तू राहगीरों का
वो भी ख़ुद पंथ पे मिल जाएँगे। 
न सोच तू इन हवाओं का
ये भी एक दिन बह जाएँगी। 
 
न सोच तू इन तूफ़ानों का
ये भी एक दिन थम जाएँगे। 
न सोच तू इस अंनत व्योम को
इसको भी एक दिन तुम छू जाओगे। 
 
न डर तू अनजान राहों से
ये भी एक दिन परिचित हो जाएँगी। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts