
0 Bookmarks 53 Reads0 Likes
मैं तेरे पास रहूँ
तेरे साथ रहूँ
यही काफ़ी है।
मंत्रों का बोझ
तंत्रों का ओज
भारी सा लगता है।
तेरी गोद में
ममता भरी छाया में
सोया रहूँ
यही काफ़ी है।
जन्म जन्मांतर की सिद्धियाँ
युगों-युगों की ऋद्धियाँ
अब भारी सी लगती हैं
तेरा हाथ पकड़ कर
बस चलता रहूँ
हर जगह
हर क्षण
यही काफ़ी है।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments