सन्नाटा's image
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes

एक सन्नाटा सा छाने लगा है
अंदर ही अंदर। 
बहुत कुछ मेरा अंतर्मन
कहना चाहता है, 
मगर पता नहीं क्यों? 
लपक कर बैठ जाता है
ये सन्नाटा ज़ुबान पर। 
 
बहुत सी बहती हुई वेदनाएँ
हृदय तल से
बाहर निकलना चाहती हैं, 
मगर पता नहीं क्यों? 
ये सन्नाटा इन वेदनाओं को
अपनी सर्द हवाओं से
अंदर ही अंदर
क्यों जमा देता है? 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts