
0 Bookmarks 2 Reads0 Likes
मैं समय हूँ
कभी रुकता नहीं,
कभी झुकता नहीं
कभी थकता भी नहीं,
मैं अस्थिर हूँ
मगर निर्भीक हूँ।
तुम रोते हो तो
रोते रहो,
मुझे तुम्हारे आँसू को
पोंछने का भी वक़्त नहीं।
तुम हँसते हो तो
हँसते रहो,
मुझे तुम्हारे साथ
मुस्कुराने का भी वक़्त नहीं।
मैं कभी रुका ही नहीं,
न भगवान के लिए
न आम जन के लिए।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments