रहने दो's image
0 Bookmarks 49 Reads0 Likes

कुछ ख़्वाब कुछ यादें
मुझ में रहने दो
न मिल सको तो न मिलो
ख़ुद को मुझ में ही रहने दो। 
 
बीता हुआ वक़्त और
बीती हुई बातें
कभी लौट कर नहीं आती, 
मगर फिर भी
उन यादों को
मुझ में सिमटे रहने दो। 
 
जो भूल चुका है
उसे भुलाने दो
फिर भी तुम
अतीत में बिखरी हुई
भूली हुई यादों को
मुझ ही में रहने दो। 

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts