
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes
क्यों अच्छा लग रहा है न?
अब पंछियों की तरह
क़ैद होकर
तुम ही तो कहते थे न,
सब कुछ तो दे रहे हैं हम
दाना-पानी
इतना अच्छा पिंजरा
तो अब क्यों ?
ख़ुद ही तड़प रहे हो
उसी पिंजरे में बैठकर।
क्यों बँधे हुए हाथ-पाँव
अच्छे नहीं लग रहे तुम्हें?
मगर तुमने भी तो कभी
उड़ते हुए पक्षियों के
पंख बाँधकर
सोने के पिंजरे में
उनको रखा था।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments