
0 Bookmarks 60 Reads0 Likes
कुछ नादानियाँ
कुछ अठखेलियाँ
बाक़ी हैं मुझ में।
क्षण-क्षण घूमती
मृत्यु के बीच में
जीवंत जीवन
बाक़ी है मुझ में।
झूठ के चलते बवंडर में
सत्य का
जलता हुआ दीपक
बाक़ी है मुझ में।
जीवन मृत्यु के बोध में
हे! ईश्वर तेरा ध्यान
बाक़ी है मुझ में।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments