
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes
मैं स्वर्ग में गमन करूँ
या फिर नर्क कुंड की
अग्नि में भस्म होता रहूँ
मगर फिर भी
तुम मुझ में
शेष रहना मेरे प्रभु।
मैं सिंहासन पर बैठा हुआ
राज्य करूँ या फिर
रंक बन भिक्षा माँगूँ
मगर फिर भी
तुम मुझ में
शेष रहना मेरे प्रभु।
मैं जीवन के प्रारंभिक दौर में
खड़ा हूँ या फिर
मृत्य के अंतिम छोर में खड़ा हूँ
मगर फिर भी
तुम मुझ में
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments