
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
मैं समय हूँ
फिर लौट कर आऊँगा
सब ग़मों को चीरकर
और ख़ामोशी से सबको
चुप करवा जाऊँगा।
मैं समय हूँ
सब जानता हूँ
इसीलिए घबराता नहीं
चुपचाप सुनता हूँ
किसी को सुनाता नहीं।
मैं समय हूँ
बीत कर भी मैं
फिर वापस भी आ जाता हूँ
और जब आता हूँ
तो सब कुछ
अच्छा बुरा दिखा जाता हूँ।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments