लौट आना's image
0 Bookmarks 59 Reads0 Likes

वापिस लौट आना
मेरे तरकश से
ब्रह्मास्त्र छूटने से पहले,
वापिस लौट आना
मेरे द्वारा प्रकृति के नियम
तोड़ने से पहले,
वापिस लौट आना
मेरा किसी और से
दिल लगाने से पहले,
वापिस लौट आना
मेरी आँखों में अश्क
सूखने से पहले,
वापिस लौट आना
मेरी रूह को जिस्म
छोड़ने से पहले,
वापिस लौट आना
मेरे दिल और दिमाग़ में
तूफ़ान उठने से पहले।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts