कुछ इस तरह's image
0 Bookmarks 4 Reads0 Likes

हम बिखरेंगे
कुछ इस तरह
कि तुम सँभाल भी न पाओगे।
हम टूटेंगे
कुछ इस तरह
तुम जोड़ भी न पाओगे।
हम लिखेंगे
कुछ इस तरह
कि तुम समझ भी न पाओगे।
हम सुनाएँगे दास्तां
कुछ इस तरह
कि तुम कुछ कह कर भी
न कह पाओगे।
हम जाएँगे इस जहां से
कुछ इस तरह
कि तुम्हारे बुलाने पर भी
कभी लौटकर न आएँगे।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts