क्षितिज's image
0 Bookmarks 70 Reads0 Likes

जीवन क्षितिज के अंत में 
मिलूँगा फिर से तुमको,
देखना तुम
मैं कितना बदल सा गया हूँ
मिलकर तुमको।


जीवन क्षितिज के अंतिम 
छोर में देखना
मेरे ढलते जीवन की 
परछाई को,
कितनी बिखर सी गई है
मिलकर तुमको।


जीवन क्षितिज के अंत में 
देखना मेरी 
डगमगाती साँसों को,
कितना टूट सी गई है 
मिलकर तुमको।

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts