
0 Bookmarks 6 Reads0 Likes
बन के अर्जुन तुम्हें अब लड़ना ही होगा,
सौ खड़े हों अपने तेरे
उठाकर ब्रह्मास्त्र सबका
विनाश करना ही होगा।
जो दिखते हैं न नक़ाब ओढ़े हुए अपने
वो युगों से तेरा तिरस्कार करते आए हैं।
उठकर तुम्हें अब उनकी
व्यंग्य भरी हँसी का जवाब देना ही होगा।
मत ढूँढ़ना किसी में भगवान कृष्ण को
ये कलयुग है यहाँ कर्ण जैसा
मित्र भी नहीं मिलेगा जो सत्य जानकर भी
अपनी मित्रता के लिए असत्य का साथ निभाए।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments