
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
जीवन मृत्यु का भेद
तुमको कुछ बतलाऊँगा।
हो सका तो तुमको
सच्चा जीवन निर्वाह सिखलाऊँगा।
क्षणभर का जीवन
क्षणभर की मृत्यु
फिर भी
तुमको कुछ बतलाऊँगा।
भेदभाव की नीव
जो रखी तुमने
उसको भी एक दिन मिटाऊँगा।
धर्म के नाम पर
अधर्म तुम करते हो
धर्म की परिभाषा भी तुम
अपनी मर्ज़ी से बदलते हो,
तुमको सच्चा धर्म
एक दिन ज़रूर सिखलाऊँगा।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments