
0 Bookmarks 5 Reads0 Likes
जागो एक बार
अपनी अंतरात्मा की
आवाज़ के लिए।
जागो एक बार
अपने हृदय में पनपती
अभिलाषाओं के लिए।
जागो एक बार
अपने अंतर्मन में छिपी
सत्यनिष्ठा के लिए।
जागो एक बार
अपनी स्वतंत्रता की
मर्यादा को
क़ायम रखने के लिए।
जागो एक बार
स्वयं के अंतर्मन में छिपी
अंतरात्मा को
जगाने के लिए।
No posts
No posts
No posts
No posts

Comments