इंसाफ़'s image
0 Bookmarks 65 Reads0 Likes

काल कहीं दूर नहीं है
आसपास ही घूम रहा है,
देख रहा है
सबकी भावनाओं को,
परख रहा है सब की
डगमगाती आस्थाओं को,
देख रहा है
मानव से दानव बने
इंसान की चलाकियों को।
 
काल झाँक रहा है
खिड़कियों से दरवाज़ों से
उसी तरह
जिस तरह तुम झाँकते हो
दूसरों की बहू बेटियों को।
बस फ़र्क़ इतना है
काल झाँक रहा है
तुम्हारे किए गए गुनाहों को।
और तुम आज भी छिपा रहे हो<

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts