एक नई दीपावली's image
0 Bookmarks 67 Reads0 Likes

छाई हैं नफ़रतें हर जगह
आओ मिलकर
मोहब्बत का
एक नया गीत गाएँ।
 
छाया है अविश्वास का
घना अंधकार
यहाँ हर जगह,
आओ मिलकर
विश्वास का एक नन्हा सा
दीया जलाएँ।
 
छाया है मृत्यु का
तांडव यहाँ हर जगह,
आओ मिलकर
नव जीवन का संचार करें।
 
छाया है महामारी का
प्रकोप यहाँ हर जगह
आओ मिलकर
स्वस्थ जीवन के लिए
ईश्वर के आगे
मिलकर पुकार करे

No posts

Comments

No posts

No posts

No posts

No posts